लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय वार्ड संख्या 4 में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक ही परिवार के दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल शनिवार की दोपहर 3:15 पर लाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायलों का उपचार किया गया।