Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
tirhutnow
मुजफ्फरपुर में 'नेशनल रेफ्रिजरेशन' का भव्य शुभारंभ | अब एक ही छत के नीचे AC, फ्रिज और वाशिंग मशीन की सेल्स व सर्विस #TirhutNow #Muzaffarpur #NationalRefrigeration #MohammadHasan #ACService #HomeAppliances
Musahri, Muzaffarpur
| Jun 9, 2026
#tirhutnow
#muzaffarpur
#nationalrefrigeration
#mohammadhasan
#acservice
#homeappliances
MORE NEWS
मुजफ्फरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारी पूरी पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य राजकीय समारोह ----------------------------- मुजफ्फरपुर, 13 अगस्त, 2026 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले में जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक समारोह अत्यंत धूमधाम, उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले का मुख्य राजकीय समारोह मुजफ्फरपुर स्थित ऐतिहासिक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्र द्वारा सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों की तैयारी का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि समारोह की गरिमा, अनुशासन एवं प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। परेड में विभिन्न विभागों की अनुशासित टुकड़ियाँ भाग लेंगी। इसमें बीएसएपी, डीएपी, होमगार्ड (पुरुष), फायर ब्रिगेड, सैप, होमगार्ड बैंड, मद्य निषेध विभाग, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियाँ शामिल रहेंगी। अधिकारियों द्वारा सभी टुकड़ियों को मार्च पास्ट को समन्वय, अनुशासन एवं एकरूपता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी ने डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया है कि यातायात की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती करने तथा उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि स्टेडियम परिसर में मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही मैदान की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच की सजावट, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे समारोह मे शिरकत कर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गर्व के साथ मनाएं।
Muzaffarpur, Bihar | Aug 13, 2026
मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत स्थापित ओपन जिम का जिलाधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन मुजफ्फरपुर, 13 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत खेल विभाग, पटना द्वारा मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित अप्पू पार्क में स्थापित ओपन जिम का आज जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। ओपन जिम की स्थापना का उद्देश्य शहरवासियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इस ओपन जिम का निःशुल्क उपयोग शहर के खिलाड़ी, आम नागरिक एवं समाहरणालय के पदाधिकारी-कर्मी कर सकेंगे तथा नियमित व्यायाम के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को भी प्रोत्साहन मिलेगा। ओपन जिम के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक सुलभ सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हुई है।
Muzaffarpur, Bihar | Aug 13, 2026
मुजफ्फरपुर में तीन ‘जीविका दीदी की रसोई’ का हुआ शुभारंभ जिले में कुल 12 दीदी कि रसोई का हो रहा हैँ संचालन मुजफ्फरपुर आज मुजफ्फरपुर जिले में तीन दीदी की रसोई (राम जानकी मंदिर, कम्बाइंड बिल्डिंग और अप्पू घर समाहरणालय परिसर ) का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा , अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव और एमडीएम संजय सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार उपस्थित रहें . इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदी की रसोई के शुरू होने से समाहरणालय के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन किफायती दर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। विदित हो की जिले में कुल 12 दीदी की रसोई का संचालन जीविका द्वारा किया जा रहा है. जिसके माध्यम से 300 से ज्यादा दीदियों को रोजगार प्राप्त हुआ है. आज सबसे पहले राम जानकी मंदिर के पास दीदी की रसोई कैफेटेरिया का शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने किया. इस अवसर पर दीप माला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया. जिलाधिकारी ने सभी दीदियों के साथ दीदी की रसोई का केक भी काटा. दूसरी दीदी की रसोई की शुरुआत संयुक्त भवन में की गई,जहां पर लोगों के लिए खाना नाश्ता दोनों की व्यवस्था होगी. किफायती दर पर साफ स्वच्छ और घर जैसा स्वादिष्ट भोजन अब लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. संयुक्त भवन में प्रतिदिन सरकारी कार्य से आने वाले आम जनता के लिए भी सशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी. वही समाहारणालय सभा कक्ष के निकट अप्पू पार्क में विधिवत बच्चों के खेलने के लिए झूला और अन्य तरह के जिमनास्टिक सुविधाओं का भी शुभारंभ आज जिलाधिकारी ने किया. इसी कैंपस में जीविका दीदी की रसोई का भी आज शुभारम्भ संचालन किया गया है. दीदी की रसोई सदर अस्पताल, मेडिकल कालेज और अन्य अनुसूचित जाति आवासीय स्कूलों में संचालित हो रही है.जिसकी सफलता के बाद आज तीन नए दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया है. जिसमें करीब एक दर्जन दीदियों को सीधा रोजगार मिलेगा. इस अवसर पर जीविका डीपीएम अनीशा ने कहा कि हमेशा दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है इस कड़ी में आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा तीन नए दीदी की रसोई का संचालन शुरू किया जा रहा है. अप्पू पार्क में शाम में बच्चों के खेलने के लिए भी एक अच्छा माहौल रहेगा. भारत माता पार्क के बगल से भी जल्द ही इसमें रास्ता खोला जाएगा. जिलाधिकारी के नेतृत्व में जीविका से जुड़ी दीदियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा जीविका टीम तत्परता से काम कर रही है. इस अवसर पर , जीविका के संचार प्रबंधक राजीव रंजन,रितेश कुमार, विकास कुमार,नूरी जमाल मसरूर अहमद, सोनू कुमार, विवेक कुमार, कुणाल मिश्रा,पूजा कुमारी, रोशन कुमार, बीपीएम संजीव रंजन, बबली कुमारी, बबीता कुमारी सहित कई दिदिया और जीविका कर्मी उपस्थित रहे.
Muzaffarpur, Bihar | Aug 13, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Aug 13, 2026
मुजफ्फरपुर में पंडित सहदेव झा को याद कर भावुक हुआ माहौल, भारत रत्न की मांग ने पकड़ा जोर #PanditSahdevJha #BharatRatna #MuzaffarpurNews #BiharNews #TirhutNow
Musahri, Muzaffarpur | Aug 13, 2026