देवरी: देवरी में श्री देव खंडेराव अग्नि मेले में दूसरे दिन 152 श्रद्धालुओं ने अंगारों से निकलकर किए दर्शन
Deori, Sagar | Dec 8, 2024 ईश्वरीय चमत्कारों के लिए जाने जाने वाला देश का प्रसिद्ध देव श्री खंडेराव अग्नि मेला शनिवार चंपा छट से शुरू हो गया है। वही अग्नि मेला के दूसरे दिन रविवार दोपहर 12 से दहकते अंगारों से 152 श्रद्धालु निकले। इस अग्नि मेला की विशेषता यह है कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने देव खंडेराव मंदिर के सामने खोदे गए अग्निकुंड से नंगे पैर हल्दी डालते हुए निकलते हैं।