देवरी: देवरी में 516 खाद की बोरियाँ जब्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deori, Sagar | Dec 4, 2024 कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर खाद यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर देवरी में बड़ी कार्रवाई की गई। देवरी एसडीएम भव्या त्रिपाठी के निर्देशानुसार तहसीलदार श्री रामराज चौधरी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा दिनेश स्थापक के मकान से 516 यूरिया खाद बोरियो को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की एसएडीओ, एडीओ शामिल थे।