देवरी: छात्रावास के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
Deori, Sagar | Dec 5, 2024 देवरी के स्टेट हाईवे छात्रावास के पास गुरुवार दोपहर 3:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवा घायल हो गए हैं, जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार अंबेश दाँगी और नरेश और अभिषेक अहिरवार घायल हुए है।