देवरी: स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया
Deori, Sagar | Dec 3, 2024 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनियां चिखली में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े 40 छात्र छात्राओं ने मंगलवार दोपहर 1 बजे देवरी पहुंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भ्रमण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्र-छात्राओं ने जाना कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार कैसे किया जाता।