देवरी: देवरी के खंडेराव वार्ड में लगाए गए मेले में 3 युवकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, मामला दर्ज
Deori, Sagar | Dec 6, 2024 देवरी के खंडेराव वार्ड में लोगों का मनोरंजन करने के लिए कृष्ण एंटरटेनमेंट द्वारा बुंदेली मेला लगाया गया है, जहां गुरुवार रात्रि में तीन युवकों ने शराब पीकर मेला में पहुंचकर उत्पात मचाया, और पॉपकॉर्न दुकानदार राजकुमार रजक से बहसबाजी कर मारपीट कर मशीन तोड़ दी जिससे उसका ₹17000 का नुकसान हो गया। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिसने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।