देवरी: देवरी में नौ दिवसीय अग्निकुंड मेला शुरू, मनोकामना पूरी होने पर 131 श्रद्धालु अंगारों पर चले
Deori, Sagar | Dec 7, 2024 देवश्री खंडेराव मंदिर में अगहन की चंपा षष्टी से 9 दिवसीय अग्नि कुंड मेला शनिवार से शुरू हुआ, दोपहर 12 बजे मंदिर के गर्भ ग्रह में सूर्य का प्रकाश पुंज पड़ते ही पहले दिन अग्निकुंडों में दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा साबित की।मनोकामनाएं पूर्ण होने पर 131 श्रद्धालु अग्नि कुंडों में हल्दी डालते हुए जय खंडेराव के जयकारे लगाते निकले।