डग: डग कस्बे में मंडराया घोर जल संकट, समाजसेवियों ने की निशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था
Dug, Jhalawar | May 30, 2024 डग कस्बे सहित क्षेत्र में इन दिनों घोर जल संकट मंडराया हुआ है, सम्बंधित प्रशासन बेबस व लाचार दिखाई दे रहा है, अपनी जिम्मेदारियों से दूरी बना ली जिस क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए डग प्रधान प्रतिनिधि भैरू सिंह परिहार के मार्गदर्शन में अजय नागर मित्र मंडल की और से निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई। मूक पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था की गई।