डग: नारायण खेड़ा पुलिया पर दो बाइकों में हुई टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Dug, Jhalawar | May 25, 2024 भवानीमंडी थाना क्षेत्र के नारायण खेड़ा पुलिया पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे में दोनों बाईकों पर सवार 4 लोग करन, विक्रम, पीयूष, गौतम गंभीर घायल हो गए, सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर घायल होने पर सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है।