डग: कुंडीखेड़ा की छात्रा ने दसवीं बोर्ड में जिले में दूसरा स्थान किया प्राप्त, सरपंच व प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
Dug, Jhalawar | May 30, 2024 कुंडीखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तनीषा कुंवर के कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.67 प्रतिशत बनने व वह जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर परिवार जनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। बालिका की सफलता पर ग्राम पंचायत सरपंच कुंताबाई, सीबीईओ दामोदरप्रसाद शर्मा, पीईईओ पीरुलाल हरोकी, महेंद्र,रितेश सहित अध्यापको द्वारा बालिका को शुभकामनाएं दी गई।