डग: भवानीमंडी के मांडवी कॉलोनी में आवारा श्वान ने दो बालिकाओं को काटा, एक रैफर
Dug, Jhalawar | May 28, 2024 भवानीमंडी के मांडवी रोड़ पर आवारा श्वान ने दो बालिकाओं को गंभीर घायल कर दिया। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बालिका को झालावाड़ रेफर कर दिया। मांडवी कॉलोनी के बबलू शाह की 6 वर्षीय बेटी को श्वानों ने गंभीर घायल कर दिया जिसे उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया। 15 वर्षीय गुनगुन को भी श्वानो ने हमला कर घायल कर दिया