डग: करावन में हास्य कवि सम्मेलन में छूटे हंसी के फव्वारे, राजनीतिक और सामाजिक परिवेश पर सुनाई हास्य रचनाएँ
Dug, Jhalawar | May 28, 2024 करावन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे देश के जाने माने हास्य कवियों ने भाग लिया। सरपंच प्रतिनिधि शिवसिंह पड़िहार ने बताया कि अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के दौरान अशोक नागर, नरेन्द्र नखत्री, गोपाल धुरंधर,विजय विद्रोही, राजेश लोटपोट, निशा उज्जैनी, खुशी सोनी, सौरभ सोनी, शंकरसिंह सिसोदिया ने श्रोताओं को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।