डग: आमलिया का खेड़ा में धार्मिक स्थान पर लगी आग, कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
Dug, Jhalawar | May 27, 2024 आमलिया का खेड़ा गांव में सगस महाराज मंदिर पर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि धार्मिक स्थल पर अगरबत्ती जली होने के कारण पेड़ ने आग पकड़ ली, जिसे दमकल कर्मियों राहुल दसोरिया व अभय द्वारा मौके पर पहुंच कर दमकल की सहायता से आप पर काबू पाया गया।