नईसराय: नई सराय में 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई, महिलाओं ने दिखाया उत्साह
शारदेय नवरात्रि की सप्तमी पर शनिवार दोपहर 2 बजे नई सराय में भक्ति और उत्साह के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा की शुरुआत खंडेराव स्थित गायत्री माता मंदिर से हुई । चुनरी यात्रा में 301 मीटर लंबी चुनरी लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। चुनरी यात्रा गायत्री माता मंदिर से प्रारंभ हुई।