कोईलवर: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर राजापुर पंचायत सहित अन्य पंचायतों में भोजपुर DDC ने योजनाओं का किया जायजा
मंगलवार को DDC भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह ने कोईलवर प्रखंड के सेमरा पंचायत के बिंदगावा गांव में अमर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवशरण सिंह अस्पताल, मिडिल स्कूल एवं सेमरा बिंदगावा स्थित कम्युनिटी हॉल का दिन के 3:00 बजे के करीब पहुंचकर जायजा लिया गया। उसके बाद 4:00 के करीब राजापुर पंचायत में दर्जनों योजनाओं के द्वारा चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया।