कोईलवर: रामपुर गांव से एक लाख के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रविवार को चांदी थाने की पुलिस तथा STF के संयुक्त छापामारी में एक लाख का इनामी अभियुक्त थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सियाराम यादव के पुत्र कल्लू राय उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।