कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल तथा कोईलवर रेल पुल तक एवं कोईलवर छपरा फोरलेन पर रात में लगा जाम
सोमवार को कोईलवर सिक्स लेन पुल सहित सकड़ी नासरीगंज पथ तथा आरा छपरा फोरलेन पर जाम की समस्या से पूरे दिन लगभग 12 घंटों तक यात्री सहित ट्रक ड्राइवर तथा अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। वही शाम को 5:00 से कोईलवर सिक्स लेन पुल, तथा कोईलवर के कपिल देव चौक से पुराने रेल पुल व आरा छपरा फोरलेन राजापुर तक रात्रि के 8:30 बजे तक जाम लगा रहा।