कोईलवर: कोईलवर प्रखंड प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आलाव की व्यवस्था की
कोईलवर प्रखंड के कपिलदेव चौक, सकड़ी चौक , कायमनगर बाजार , सहित अन्य जगहों पर प्रखंड प्रशासन कोईलवर के द्वारा आलाव की व्यवस्था की गई है । इस संबंध सोमवार की देर शाम 8:00 बजे के करीब बात करते हुए कोईलवर अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते उपरोक्त जगह पर आलाव की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को और जगह पर आलाव की व्यवस्था की जाएगी