जोगेंद्र नाथ मंडल के इतिहास से लेकर यूपी के नए सियासी गठबंधन तक... कहानी में कई सवाल हैं!
1947 में जोगेंद्र नाथ मंडल ने मोहम्मद अली जिन्ना का साथ दिया और पाकिस्तान की पहली सरकार में कानून मंत्री बने। लेकिन पाकिस्तान में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार के आरोपों के बीच उनका मोहभंग हुआ।
1950 में इस्तीफा देकर उन्हें भारत लौटना पड़ा। अब यूपी में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन की चर्चा है। इसे केवल दो पार्टियों का गठबंधन नहीं,बल्कि मुस्लिम और दलित राजनीति के नए समीकरण के तौर पर भी देखा जा रहा है।
ओवैसी की नजर मुस्लिम राजनीतिक आधार पर है तो चंद्रशेखर दलित राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। इससे अखिलेश यादव के PDA समीकरण और मायावती की दलित राजनीति के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
एक सवाल यह भी है कि क्या चंद्रशेखर इस गठबंधन के जरिए 2029 की लोकसभा राजनीति के लिए अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं?
इतिहास अपनी जगह है, वर्तमान राजनीति अपनी जगह। लेकिन इतना तय है कि इस गठबंधन ने यूपी की सियासत में नई बहस जरूर छेड़ दी है।
अब देखना होगा कि यह गठबंधन वोटों में कितना असर दिखाता है और किसके राजनीतिक समीकरण बदलता है।