पाली: ग्राम हनोतिया निवासी ग्रामीण का आरोप, घर के पास झूलती हाई टेंशन लाइन लगातार दे रही हादसों को निमंत्रण
Pali, Lalitpur | Sep 29, 2026 ग्राम हनोतिया निवासी ग्रामीण ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके घर के पास झूलती हुई बिजली की हाई टेंशन लाइन लगातार हादसो को निमंत्रण दे रही है। उसने उक्त मामले में कई बार संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराते हुए बिजली की लाइन को परिवर्तित किए जाने की मांग की है।परंतु लाइन का परिवर्तन न होने की वजह से लगातार हादसा की आशंका बनी हुई है।