टीकमगढ़: दुकान पर पैसे मांगने पर लोडिंग वाहन चालक ने की मारपीट, लूटपाट व दी धमकी, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
दिगौड़ा क्षेत्र में भाड़े के पैसे मांगने पर एक लोडिंग वाहन चालक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि गौरव जैन और मोनू जैन ने न सिर्फ उसके साथ गाली-गलौच की, बल्कि उसका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।