खानपुर: पनवाड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल नुमा लाइटर लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले युवक को आकोदिया गाँव से किया गिरफ्तार
पनवाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल नुमा लाइटर लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले युवक को अकोदिया गाँव से गिरफ्तार कर लिया । पनवाड़ थाना पुलिस ने आज सोमवार को शाम 5:30 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। आसूचना अधिकारी दिनेश द्वारा सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने वाले युवक की पहचान दीपक बैरवा पुत्र गिरिराज निवासी अकोदिया के रूप में की गयी ।