जतारा: जतारा में रावण दहन के बाद विधायक का संदेश—अहंकार त्यागें, गलतियां स्वीकारें और आगे बढ़ें!
जतारा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर रावण दहन किया गया। इस दौरान जतारा विधायक ने कहा कि रावण दहन के साथ बुराई का अंत और अहंकार का पतन होता है। उन्होंने संदेश दिया कि यहां से अहंकार त्यागकर जाएं, अपनी गलतियां स्वीकार करें और उन्हें सुधारते हुए आगे बढ़ें।