धमदाहा: रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के आवास पर हाउस गार्ड वापस लेने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस वाहन बेरंग लौटा
रुपौली की पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर आज उस वक्त हंगामा होने लगा जब बीमा भारती के हाउस गार्ड को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वापस लेने के लिए पुलिस गई । तभी गांव के सैकड़ो महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी घेर कर हंगामा शुरू कर दिया ।