धमदाहा: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई मैट्रिक परीक्षा, 84 छात्राएं रहीं अनुपस्थित
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा और सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई।