धमदाहा: एसडीएम अनुपम ने एपीएचसी बिशनपुर का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर अनुपस्थित मिले
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने गुरुवार को एपीएचसी बिशनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।