धमदाहा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत और दो घायल
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी चौक के समीप एसएच-65 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।