बाढ़ प्रभावित 1,172 परिवारों को 82.04 लाख रुपये की अनुग्रहित राहत राशि हस्तांतरित
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से अनुग्रहित राहत राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर बेगूसराय एनआईसी में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में दूसरे चरण के तहत कुल 1,172 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में कुल 82 लाख 4 हजार रुपये अंतरित किए गए। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत राशि एवं आवश्यक सहायता पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat