सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्न भंडारण योजना, सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के लिए आधारभूत संरचना, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सीएससी सेवाएं, उर्वरक वितरण, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, बिहार राज्य फसल सहायता योजना एवं केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित भूमि आवंटन, पैक्स कम्प्यूटरीकरण तथा फसल सहायता योजना के आवेदनों के भौतिक सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा किसानों और ग्रामीणों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
Co-operative Department, Government of Bihar
7 views | Begusarai, Bihar | Oct 12, 2026