जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं, आपदा राहत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, लोक सेवाओं एवं जन शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन, योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा जन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
7 views | Begusarai, Bihar | Oct 12, 2026