जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में NHAI एवं IOCL से संबंधित ओवर डाइमेंशनल कंसाइनमेंट के आवागमन, सड़क की स्थिति एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने चकिया के पास जर्जर सर्विस सड़क की दो से तीन दिनों के भीतर मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। आगामी कल्पवास मेला एवं दुर्गा पूजा के मद्देनजर उन्होंने यातायात सुचारु रखने तथा सिमरिया घाट स्थित कल्पवास क्षेत्र से IOCL के कंसाइनमेंट को हटाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
8 views | Begusarai, Bihar | Oct 12, 2026