जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सोलर स्ट्रीट लाइट एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले में निर्धारित 31,030 लाइटों के लक्ष्य के विरुद्ध 30,910 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। सीएमएस पोर्टल पर 72 घंटे से अधिक समय से खराब 49 लाइटें तथा 1,628 लाइटों में सिग्नल लॉस की समस्या पाई गई।
जिला पदाधिकारी ने दीपावली से पहले सभी खराब लाइटों की मरम्मत, शेष 120 लाइटों की स्थापना तथा सिग्नल लॉस की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्धारित 72 घंटे में मरम्मत नहीं होने पर संबंधित एजेंसी की मेंटेनेंस राशि से प्रति खराब लाइट प्रतिदिन ₹10 की कटौती की जाएगी। साथ ही, सभी लाइटों की नियमित जांच, रखरखाव एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
@iprdbihar
@prdbihar
#Begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Oct 12, 2026