बाह: पिनाहट घाट पर दलदल और कीचड़ के बीच बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष
पिनाहट घाट पर चंबल नदी किनारे बने जर्जर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को दलदल और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ग्रामीणों का दलदल और गंदे पानी के बीच फिसलने से डेड बॉडी गिरने से बाल-बाल बची। श्मशान घाट के मुख्य मार्ग पर वर्षों से दलदल और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।