बाह: थाना बाह के मुडिया पुरा गांव में अचानक कमरे की छत गिरी, किशोरी घायल
बाह के मुडिया पुरा गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक कमरे की छत अचानक गिर गई। छत पर खड़ी एक किशोरी छत के साथ नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत घायल किशोरी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि छत की हालत पहले से ही कमजोर थी।