बाह: बटेश्वर के खाँद चौराहे पर 60 वर्षीय मोहन सिंह पर लंगूर का हमला, गंभीर रूप से घायल
बटेश्वर के गांव मई के रहने वाले 60 वर्षीय मोहन सिंह पर आज सुबह 9 बजे खाँद चौराहे पर एक आवारा लंगूर ने अचानक हमला कर दिया। मोहन सिंह उस समय चौराहे पर नाश्ता कर रहे थे। लंगूर के हमले से मोहन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठे हुए और लंगूर वहां से भाग गया।