बाह: गोकुलपुरा में खड़ंजे पर भैंस बांधने के विवाद में 2 पक्षों में हुई मारपीट, एक दर्जन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल पुरा गांव में मंगलवार को खरंजे पर भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।