बाह: बाघराज पुरा में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज की क्रास एफआईआर
बासौनी थाने के अंतर्गत बाघराज पुरा गांव में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। घटना के अनुसार, बाघराज पुरा निवासी धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शाम करीब 5 बजे, राजेश नामक व्यक्ति अपने भैंस को लेकर उनके घर के सामने से गुजर रहा था।