सोरांव: बहरिया के करनाईपुर बाजार में आई-पी-आर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की
बहरिया के करनाईपुर बाजार में बुधवार की शाम विपिन किराना दुकान और गोदाम की तलाशी में नकली विल पाउडर 1 किलो पैक के 175 पैकेट, 500 ग्राम पैक के 510 पैकेट, ईनो 1686 पीस तथा हारपिक 1 लीटर के 5 पीस तथा विजय किराना स्टोर के गोदाम में नकली विल पाउडर 1किलो पैक के 125 पैकेट, 500 ग्राम पैक के 150 पैकेट, फेविक्विक 476 पीस तथा ईनो 426 पीस बरामद कर कार्रवाई की।