कोंडागांव: फरसगांव में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर कार्यालय परिसर की सफाई की, स्वच्छता के प्रति लिया शपथ
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महात्मा गांधी के जयंती पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया।इसी क्रम बुधवार को 11 बजे फरसगाँव के वन परिक्षेत्र फरसगाँव, वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर और एसडीओ कार्यालय में वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर साफ सफाई की। जिसके बाद सभी को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।