कोंडागांव: दाड़ीया और केवटी के बीच हुए सड़क हादसे में मृत अज्ञात युवक की हुई शिनाख्त, मसोरा छुईढोड़ा का था युवक
कोंडागांव जिले के ग्राम दाड़ीया और केवटी के बीच मंगलवार की शाम 4:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक घायल हो गया था जिसकी जिला अस्पताल में मौत होने की पुष्टि की गई थी। वहीं आज बुधवार 12:00 बजे सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक की पहचान की पुष्टि कर ली है। युवक की पहचान मसोरा छुईढोड़ा निवासी सतीश कुमार पिता लखन कोर्राम उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।