कोंडागांव: कोंडागांव रायपुर नाका के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल, पुलिस ने 1033 से जिला अस्पताल पहुंचाया
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 रायपुर नाका के पास आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने 1033 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।रायपुर नाका के पास ट्रक और स्कूटी के बीच यह हादसा हुआ है। इस गंभीर सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी है।