कोंडागांव: कोंडागांव ऑडिटोरियम में मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम, विधायक और कलेक्टर ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित
गांधी जयंती के अवसर पर कोंडागांव नगर पालिका परिषद ने बुधवार 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ऑडिटोरियम हॉल में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सफाई कर्मचारियों और दीदियों को सम्मानित किया।भूतपूर्व सैनिकों, सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं, जिले के सक्रिय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया है।