कोंडागांव: कोंडागांव के जैतपुरी गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की मृत्यु के 9 महीने बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम जैतपुरी से आज बुधवार को एक मार्मिक घटना सामने आई है। कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय से बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जैतपुरी निवासी 71 वर्षीय रामविलास सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग की पत्नी की 9 महीने पहले ही मृत्यु हुई थी।