कोंडागांव: संबलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों सहित पांच लोग घायल, गंभीर चोट के चलते एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुर मार्ग पर आज मंगलवार की शाम 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है इस हादसे में दो युवती सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।घायल युवक ने बताया कि वे अपने एक साथी के साथ कोंडागांव से मड़ानार की ओर जा रहे थे उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक चालक ने उन्हे टक्कर मार दिया।