कोरांव: कोरांव बाजार में माता दुर्गा के पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार, दशहरा मेले की तैयारियां जोरों पर
कोरांव बाजार में माता दुर्गा के पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोलकाता से आए कलाकार सजावट में लगे हैं। बाजार में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।जेएमडी ग्रुप कोरांव के विशाल केसरी, महेश केसरी, प्रियांशु, मनीष केसरी, विपिन द्विवेदी पंडाल सजा रहे हैं। मां सर्वेश्वरी नवदुर्गा पूजा कमेटी संस्कृत पाठशाला कोराव आदि हैं।