चांडिल: सुचित्रा सिंहा ने तारकुंआ और छोटालाखा पुनर्वास स्थल का दौरा किया, विस्थापितों की समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन
चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पुनर्वास गांव तारकुंआ और छोटालाखा का शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की स्पेशल रैपोर्टियर सुचित्रा सिन्हा ने दौरा किया और पुनर्वास स्थल की जमीनी हकीकत का बारीकी से जायजा किया।दौरे का मुख्य उद्देश्य वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहें लोगो की वास्तविक स्थिति को समझना और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल।