हरदोई: पुलिस लाइन में थानेदार के आवास से हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार और पांच बाल अपचारी संरक्षण में
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 हरदोई पुलिस लाइन में थानेदार के आवास पर हुई चोरी का शहर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 9 नवंबर को सामने आई थी, जिसके बाद 12 नवंबर को केस दर्ज हुआ था। सवायजपुर थाने के थाना प्रभारी प्रिंस कुमार के सरकारी आवास से 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे।