हरदोई: एनडीए गठबंधन की जीत का जश्न भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर और पटाखे दगाकर मनाया
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के एनडीए गठबंधन की बम्पर जीत का जश्न भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और पटाखे दगाकर मनाया।भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने हमेशा विकास की सकारात्मक राजनीति की है।