हरदोई: टड़ियावां थाने के कोटरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2025 टड़ियावां क्षेत्र के कोटरा गांव में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बैनामा की गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे पक्ष पर विपक्षियों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें सीएचसी से रेफर कर हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।